चक्रधरपुर स्थिति : २२° ४५¢ उ.अ. तथा ८५° ४५¢ पू.दे.। यह बिहार राज्य के सिंहभूम जिले में संजय नदी के किनारे पर पठार को तलहटी में बसा हुआ है और चाईबासा सदर उपमंडल के अंतर्गत है। यहाँ पर लाख और कागज बनाने के कुटीर उद्योग हैं। यहाँ के अधिकांश निवासी 'हो' नामक आदिवासी हैं। यहाँ प्रसिद्ध रेवले जंकशन है जो दक्षिण-पूर्वी रेलवे लाइन पर स्थित है। यहाँ की जनसंख्या ३०,९०६ (१९६१) है। (शिव मंगल सिंह)