चकराता उत्तर प्रदेश के देहरादून जिले में पश्चिमी कुमायूँ के अंतर्गत हिमालय क्षेत्र की सैनिक छावनी जो देहरा के पहाड़ी सैनिक केंद्र से २८ मील उत्तर-उत्तर-पश्चिम में है। यह आसपास के क्षेत्रों का प्रमुख बाजार है। इसी जनसंख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि होती जा रही है। यहाँ की जनसंख्या ३,१९४ (१९६१) है। यह समुद्रतल से ६,८९० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। (कृष्ण मोहन गुप्त)