चंदनगर (Chandernagore) स्थिति : २२° ४८¢ उ.अ. तथा ८८° ३१¢ पू.दे.; क्षेत्रफल तीन वर्गमील, जनसंख्या ६७, १०५ (१९६१)। पश्चिमी बंगाल राज्य के हुगली जिले का नगर है जो कलकत्ते से २० मील दूर हुगली नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। पहले यह फ्रांस के अधिकार में था। सन् १९५० में भारत के हुगली जिले में मिला लिया गया। यहाँ उच्च विद्यालय, अस्पताल तथा कचहरी हैं। इस नगर के अधिकांश निवासी शिक्षित हैं। (शि.नं.स.)