ग्वेलिन (Kweilin) स्थिति : २५° १६¢ उ. अ. तथा ११०° १५¢ पू. दे.। यह चीन के ग्वाँग्सी प्रांत का प्रधान प्रशासनिक केंद्र तथा प्रमुख नगर है। यह राज्य के उत्तरी भाग में ग्वे (kwei) नदी के तट पर समुद्रतल से लगभग ६५० फुट की ऊँचाई पर स्थित पत्तन भी है। यह नदीमार्ग द्वारा कैंटन से तथा हंगयांग-कैंटन-रेलमार्ग द्वारा हंगयांग (Henyang) से जुड़ा हुआ है। यहाँ रेशम बुनने तथा रँगने, चमड़े, चीनी, तेल, कागज, लकड़ी के सामान तथा कृषि से उत्पन्न पदार्थों द्वारा भोज्य सामग्री तैयार करने के उद्योग धंधे विकसित हैं। यहाँ एक विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा महाविद्यालय भी है। द्वितीय महायुद्ध में यह अमरीकी हवाई सैनिक अड्डा था। इसकी जनसंख्या १,००,००० है। (काशी नाथ सिंह)