ग्वांगजू (Kwangju) स्थिति : ३५° ८¢ उ. अ. तथा १२६° ५४¢ पू. दे., जनसंख्या १,३८,८८३ (१९४९)। यह नगर दक्षिणी कोरिया के दक्षिणी चोला प्रांत की राजधानी है, जो दक्षिण कोरिया की राजधानी स्यूल या सेडल से १६५ मील दक्षिण में स्थित है। यह रेलमार्ग का तथा सूती और सिल्क वस्त्रनिर्माण का केंद्र है।
यहाँ प्राचीन मंदिर तथा राजसी मकबरे हैं। इस नगर को क्वांगजू, कोशू तथा कोशियू भी कहते हैं। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)