ग्लिविट्से (ग्लिविस) नगर, स्थिति : ५०° १८¢ उ. अ. तथा १८° ४०¢ पू. द.; जनसंख्या १,३१,००० (१९५९)।

यह पोलैंड के दक्षिणी भाग में काटोविस प्रांत में क्लाडनीट्ज नदी पर, ओपेलन और क्राकाओ नगरों के बीच, रेलमार्ग पर ओपेलन से ४० मील दक्षिण-पूर्व में स्थित नगर है, जो १९४५ ई. से पहले साइलीशिया प्रांत में था और अपर साइलीशिया के खनन उद्योग का मुख्य केंद्र रहा।

यह नगर जर्मनी और पोलैंड के बीच पुरानी सीमा के लगभग एक मील उत्तर में है। यहाँ ढलाई के कारखाने हैं, जिनमें मशीन और बायल बनाए जाते हैं। इनके अतिरिक्त यहाँ तार निर्माण, रसायन, शीशा, सीमेंट और कागज उद्योग तथा प्राविधिक विद्यालय एवं रेडियों केंद्र हैं। यह द्वितीय विश्वयुद्ध में बुरी तरह नष्ट हुआ था। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)