ग्लाद.कोव, फ़्योदर वसील्येविच (२१ जून, १८८३- २० दिसंबर, १९५९) प्रसिद्ध रूसी लेखक। गरीब किसान परिवार में जन्म हुआ। स्कूल में शिक्षक का काम करते थे। क्रांतिकारी आंदोलन में सक्रिय भाग लेने के कारण जारशाही सरकार की ओर से कई बार सजा मिली। प्रथम साहित्यिक कृति १८९९ में प्रकाशित हुई थी। १९१७ की समाजवादी क्रांति के बाद ही साहित्यिक कार्य में प्रमुख विकास हुआ। ग्लाद्कोव ने दस से अधिक उपन्यास लिखे, जिनमें प्रमुख हैं 'सिमिंट' (१९२५) और 'शक्ति' (१९३२-३८)। इन कृतियों में सोवियत संघ के मजदूरों का जीवन वर्णित है। 'कसम' (१९४४) उपन्यास में द्वितीय महायुद्ध के समय सोवियत मजदूरों के जीवन तथा परिश्रम का सजीव चित्रण है। चार उपन्यासों में - 'बचपन की कहानी' (१९४९), 'आजाद साल' (१९५०), 'कष्टमय वर्ष' (१९५४) और 'विद्रोहात्मक जवानी' (१९५६) में लेखक ने अपनी आत्मकथा के साथ १९वीं-२०वीं शताब्दी की रूसी जनता के जीवन का यथार्थवादी चित्रण दिया है। (प्यौत्र कलेक्सीविच बाराकिन्नकोव.)