ग्रैंड रैपिड्स स्थिति : ४२° ५८¢ उ. अ. तथा ४५° ४१¢ प. दे.। केंट, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमरीका, का एक नगर तथा राजधानी है। ग्रैंड नदी के दोनों किनारों पर बसा हुआ यह नगर मिशिगन झील से ३० मील पूर्व तथा डिट्रायट नगर से १४७ मील उत्तर-पश्चिम पड़ता है। यहाँ पर यातायात के आधुनिक साधन उपलब्ध है। यह अमरीका की फर्निचर राजधानी कहलाता है। यहाँ पर फर्निचर के लगभ ८० कारखाने हैं तथा वार्षिक उत्पादन भी पर्याप्त है। फर्निचर के अतिरिक्त मोटर के भाग, मशीनें, रेफ्रजरेटर तथा अन्य विभिन्न प्रकार की व्यापारिक वस्तुएँ बनत हैं। यहाँ पर ५७ प्रमदवन, खेल कूद के अनेक मैदान तथा मनोरंजनमस्थल हैं। यहाँ की प्रमुख संस्थाएँ टी. बी. आरोग्याश्रम, सिटी चिकित्सालय, सेंट मेरी चिकित्सालय, बटरवर्थ चिकित्सालय तथा सेंट जॉन अनाथलय हैं। जनसंख्या १,७६,५१५ (१९५०)।
(नन्हे लाल)