ग्रेट साल्ट झील स्थिति : ४०° ४२¢ स ४१° ४८¢ उ. अ. तथा ११८° ४५¢ स ११३° १२¢ प. दे.। उटाह (संयुक्त राज्य अमरीका) के उत्तर-पश्चिम भाग में क्षारीय जल की एक झील है। इसकी संभावित लंबाई ७० मील; चौड़ाई ३० मील; औसत गहराई लगभ १० फुट; अधिकतम गहराई ३५ फुट; समुद्रतल से संभावित औसत ऊँचाई ४,१९९ फुट, और संभावित क्षेत्रफल १,७०० वर्ग मील है। इस झील से किसी भी नदी का निकास नही होता। जार्डन, वीबर तथा बियर नदियाँ इसमें गिरती हैं। १९५० ई. इसकी क्षारीयता २५ प्रति शत थी। अनुमानत: झील के पानी में लगभग ६०० करोड़ टन नमक, मुख्यत: सोडियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट, मिला हुआ है। अत: क्षारीयता की अधिकता से वनस्पति तथा जीवों की कमी है। मुख्य उद्यम नमक साफ करना है। प्रति वर्ष लगभग ८० हजार टन नमक तैयार होता है। यह अभिनूतन (Pleistocene) बोनेविल झील का अवशेष अंश है। (नन्हे लाल)