ग्रीगरी, एडवर्ड जान (१८५०-१९०९) अंग्रेज चित्रकार, जन्म साउथैंप्टन। अधिकतर कार्य उसने तैल चित्रण का किया। १८८३ में वह रॉयल अकादमी का सदस्य चुना गया और १८९२ में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑव पेंटर्स का अध्यक्ष। उसके चित्रों के तकनीकी गुण असाधारण हैं और रेखाओं की शक्ति में वह विशेषत: निष्णात् है। उसका प्रसिद्ध चित्र 'मैरूंड' लंदन की नेशनल गैलरी में आज भी सुरक्षित है। १९०९ की २२ जून को ग्रेगरी का देहांत हुआ। (पद्मा उपाध्याय)