ग्रिनोबुल स्थिति : ४° १२¢ उ.अ. तथा ५° ५४¢ पू.दे.। नगर १७९० ई. से इजरे (फ्रांस), प्रशासकीय विभाग (डिपार्टमेंट) की राजधानी तथा दौफाइन की प्राचीन राजधानी है। यह नगर लिऔन से ६० मील दक्षिण-पूर्व इजरे नदी के दोनों किनारों पर, सागरतल से ७०२ फुट की ऊँचाई पर, स्थित है। दक्षिण-पश्चिम की उपजाऊ भूमि को छोड़कर यह अन्य दिशाओं में पर्वतों से घिरा है। नगर के पुराने भाग की सड़कें तंग तथा टेढ़ी मेढ़ी हैं। नए भाग में चौड़ी सड़कें तथा आधुनिक ढंग की ठोस इमारतें मिलती हैं। यहाँ के मुख्य औद्योगिक उत्पादन, दस्ताने, सीमेंट, कागज तथा धातु के पदार्थ हैं। यह एक पर्यटन स्थल भी है। यहाँ के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना सन् १३३९ में हुई थी। जनसंख्या १,१६,४४० (१९५४) है।

प्राचीन काल में यह नगर कुलारो नामक ग्राम था। चौथी शताब्दी के अंतिम चरण में इसका नाम ग्रेशियनोनोलिस पड़ा। इसीसे ग्रिनोबुल नामकरण हुआ। (नन्हे लाल)