ग्रिनिच (Greenwich) स्थिति : ५१° २८¢ उ.अ., तथा ०° दे.। नगर (इंग्लैंड) टेम्स नदी के दक्षिणी तट पर लंदन का एक संसदीय उपनगर है। ग्रिनिच राष्ट्रीय संस्थाओं के लिये विख्यात है जिसमें रायल ग्रिनिच वेधशाला तथा ग्रिनिच चिकित्सालय मुख्य हैं। ग्रिनिच चिकित्सालय १८७३ ई. में रॉयल नौसेना कालेज बना दिया गया। चिकित्सालय के दक्षिण में ग्रिनिच प्रमदवन (१८५ एकड़) है। इसी प्रमदवन (पार्क) में वेधशाला स्थित है जिसका निर्माण १६७५ ई. में नौचालन (Navigation) तथा नाविक ज्योतिष (Nautical Astronomy) की प्रगति के लिये किया गया। यहाँ से संपूर्ण देश के मुख्य नगरों को प्रतिदिन रात्रि के एक बजे विद्युत् संकेत द्वारा ठीक समय का ज्ञान कराया जाता है। इसी स्थान को शून्य अंश मानकर भूगोलवेत्ता पूर्व तथा पश्चिम देशांतर रेखा ग्रिनिच रेखा कहलाती है। इंजीनियरी तथा जलयान निर्माण मुख्य कार्य हैं। क्षेत्रफल ६.०३ वर्ग मील, जनसंख्या ९१,४९५ (९१५१) है। (नन्हे लाल)