गोल्डेन राक टाउन यह तिरुच्चिराप्पल्लि नगर में रेल कर्मचारियों की एक कालोनी है। यह बड़ा ही साफ सुथरा है, जहाँ सभी नागरिक सविधाएँ उपलब्ध है। यहाँ केंद्रीय जेल भी है। यह तिरुच्चिराप्पल्लि मुख्य शहर के दक्षिण-पश्चिम में है। यहाँ कई छोटी छोटी पहाड़ियाँ हैं जिनमें एक का नाम 'गोल्डेन राक' है। इसी के आधार पर इसका नाम 'गोल्डेन राक टाउन पड़ा है। इस स्थान का एतिहासिक महत्व है क्योंकि यहाँ अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के बीच पहली बड़ी लड़ाई हुई थी जिसमें फ्रांसीसी हार गए थे। इसकी जनसंख्या ४७,०७० (१९६१) है। (जगदीश सिंह)