गोभिचेट्टिपालयम् स्थिति: ११° २५¢ उ.अ. तथा ७७° २५¢ पू.दे.। यह कोयंबुत्तूर जिले के इस नाम के ताल्लुक का केंद्र है। यह इरोद (Erode) से करीब १५ मील उत्तर-पश्चिम है तथा उससे सड़क द्वारा संबंधित है। यहाँ की जनसंख्या बराबर घटती बढ़ती रही है। इसकी जनसंख्या २७,००४ (१९६१) है। यहाँ हाथकरघा उद्योग है, एक सरकारी अस्पताल तथा लड़के-लड़कियों के लिये अलग अलग उच्चांग्ल विद्यालय हैं। यहाँ तहसीलदार का कार्यालय भी हैं। (जगदीश सिंह)