गैलीपोली १. स्थिति : ४०० ३¢ उ. अ. एवं १८० ०¢ पू. दे.। इटली देश के अपुलिया प्रदेश के लेसी प्रांत में बंदरगाह है जो टरांटो की खाड़ी में पूर्वी तट के एक चट्टानी द्वीप पर स्थित है। यह लेसी नगर से दक्षिण-पश्चिम ११ मील की दूरी पर है तथा प्रधान तट से पुल द्वारा जुड़ा है। यहाँ एक बड़ा गिरजाघर भी है जो १६२९ ई. में निर्मित हुआ था। कुल जनसंख्या १५,७३२ (१९५१) है।
२. स्थिति : ४०० २४¢ उ. अ. एवं २६० ४०¢ ३०¢ ¢ पू. दे.। गैलीपोली अथवा गैलीबोलू यूरोपीय टर्की में मारमारा सागर के प्रवेशद्वार तथा संकरे गैलीपोली प्रायद्वीप पर बंदरगाह है। इसकी भौगोलिक स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। टर्की ने गैलीपोली नगर पर १३५४ ई. में अधिकार जमाया था। यहाँ अनेक मसजिदें तथा रोमन एवं बाईजैंनटाईन काल के दर्शनीय अवशेष मिलते हैं। कुल जनसंख्या १६,४९६ (१९४५) है। (राधिका नारायण माथुर)