गेस्तजूल, मैथ्यू बेसील (१८४५-१९२२ ई.) फ्रांसीसी समाजवादी। ११ नवंबर को पेरिस में जन्म। आरंभ में क्लार्क हुए फिर अनेक पत्रों के संपादक। बाद में फ्रांसीसी संसद् के सदस्य। मार्क्सवादी समूहवाद के अग्रणी नेता। ये कार्ल मार्क्स के दामाद थे एवं समाजवादी मूलपंथी दल के अगुआ। इनके समकालीन सुधारवादी नेता ज्यूरस थे। प्रथम विश्वयुद्ध के दिनों विभागहीन मंत्री रहे। इनके भाषणों के दो संकलन हैं। २२ जुलाई, १९२२ को मृत्यु हुई। (नरेश मेहतो.)