गेलु, जोना (१८७४-१९३८ ई०) अमरीकन उपन्यास लेखिका। इनका जन्म विसकांसिन प्रांत के प्रोट्रेज नामक स्थान में हुआ था। विसकांसिन विश्वविद्यालय से ग्रैज्युएट होकर वे अनेक वर्षों तक पत्रकारिता करती रहीं और न्यूयार्क के ‘वर्ल्ड’ पत्रिका के संपादकीय विभाग में रहीं। १९०५ में वे अपने घर लौट आईं और उपन्यास लिखना आरंभ किया। १९०६ में उनका पहला उपन्यास ‘रोमांस आइलैंड’ प्रकाशित हुआ। १९०८ में ‘फ्रेंडशिप विलेज’ नाम से एक कहानी संग्रह प्रकाशित हुआ जो काफी लोकप्रिय हुआ। उनके प्रमुख उपन्यास हैं-द लव्स ऑव पेलिमास एड इटारे, प्रीफेस टु ए लाइफ़ बार्जिया, ब्राइडल पांड, लाइट वमन, फ्रैंक मिलर ऑव मिशन इन, मैग्ना, वर्थ, मिस लूलू वेट। इनमें से कई को नाटक रूप भी प्राप्त हुआ है। १९२१ में उन्हें पुलिट्जर पुरस्कार प्राप्त हुआ। (परमेश्वरीलाल गुप्त)