ग्थ्रुाी हर्बर्ट स्मिथ, विलियम इनका जन्म १८६१ई. में स्काटलैंड में हुआ था। १८८० ई. में ये न्यूजीलैंड गए और वहीं बसकर भेड़ पालने का व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के पशु-पक्षियों तथा वहां के ग्रामीण जीवन के संबंध में कई पुस्तके लिखीं। इनकी सर्वोत्कृष्ट रचना ‘तुलीरा द स्टोरी ऑव ए न्यूजीलैंड शीप स्टेशन’ (Tulira, the story of a New Zealand Sheep Station) है। जिसमें इन्होंने एक जगह के जीवन के वर्णन द्वारा सारे देश के जीवन की झाँकी प्रस्तुत की है। इस पुस्तक में न्यूजीलैंड का भूगोल, वहां के आदिवासियों के संबंध में जानकारी तथा आजकल के जीवन का वृत्तांत, सबकुछ है। इसमें हमें यह भी जानकारी मिलती है कि किस प्रकार इंग्लैंड से लोग यहां आए और धीरे धीरे इस देश को अपना लिया। (तुलसीनारायण सिंह.)