गीफू जापान के मुख्य द्वीप हांशू में नागारा नदी के किनारे नागोया नगर से २० मील उत्तर-उत्तर-पश्चिम में स्थित प्रांत तथा नगर (स्थिति : २५० २६’ उ. अ. तथा १३६० ५’ पू. दे.)। मध्ययुग में यह एक गढ़ी का नगर था। १६०० ई. तक गृहयुद्ध (Civil Conflict) का भी केंद्र रहा। अपनी मत्स्योद्योग प्रणाली के लिये यह अब भी प्रसिद्ध है। आधुनिक कल कारखानों से इसकी विशेष उन्नति हुई है। यहाँ पर कागज बनाने के कारखाने, कागज की टोकरियाँ बनाने का काम, छाता, लालटेन, पंखे और कपड़े के सामान आदि के कारखाने स्थित हैं। १९६५में यहाँ की जनसंख्या ३,५८,१९० थी। (कैलाशनाथ सिंह)