गीजा अफ्रीका महाद्वीप में मिस्र के उत्तरी भाग में नील नदी के किनारे स्थित प्रांत और नगर (स्थिति : ३० उ. अ. तथा ३१११ पू. दे.)। मिस्र की राजधानी कैरो इसके पास ही स्थित है। नगर के प्राचीन भग्नावशेष इसके प्राचीन वैभव की याद दिलाते हैं। मिस्र के पिरामिड, जो यहां से पाँच मील पश्चिम में स्थित हैं, इसी नगर के नाम पर गीजा के पिरामिड कहे जाते हैं। ये पिरामिड अपनी अद्भुत कला के कारण संसार के आश्चर्यों में गिने जाते हैं। प्राचीन वैभव नष्ट हो जाने पर भी नगर उन्नतिशील अवस्था में है। (कैलशानाथ सिंह)