गिलबर्ट हफ्रीं (१५३९-१५८३) ब्रिटिश सैनिक, नाविक तथा अमरीका में उपनिवेश के प्रथम संस्थापक। वे कांपटन निवासीआथो गिल्बर्ट के द्वितीय पुत्र थे। उनकी शिक्षा ईटन तथा आक्सफोर्ड में हुई। जुलाई, १५६६ ई. में आयरलैंड में कप्तान के पद पर नियुक्त हुए। १५६९ ई. में मस्टर के राज्यपाल बने। १५७० ई. में ‘नाइट’ की उपाधि से संमानित किए गए। १५५१ ई. में प्लाईमाउथ के संसद् सदस्य निर्वाचित हुए। उन्होंने उत्तर-पश्चिमी मार्ग खोजने और उपनिवेश स्थापन की आज्ञा ११ जून १५७८ को प्राप्त की। इसका प्रथम प्रयास उन्होंने १५७९ ई. में किया जो असफल रहा। १५८२ ई. में साउथैंप्टन के अन्वेषकों के साथ द्वितीय प्रयास की तैयारी और ११ जून १५८३ ई. को महारानी से आर्शीर्वाद और पाँच जहाजों के साथ प्लाईमाउथ से प्रस्थान किया। ३० जुलाई को न्यू फाउंडलैंड के पास तथा ३ अगस्त को सेंट जान्स द्वीप पर पहुंचे। ५ अगस्त से अमरीका में प्रथम आंग्ल उपनिवेश की स्थापना प्रारंभ की। दक्षिण के लिए तीन जहाजों के साथ प्रस्थान किया जिसमें सबसे बड़ा जहाज २९ अगस्त को ब्रेटान अंतरीप में नष्ट हो गया। ३१ अगस्त को इंग्लैंड के लिए प्रस्थान किया। अजोर्स के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गए परंतु ९ सितंबर को जीवित मिले । १५ सितंबर, १५८३ ई० को हुई एक अन्य दुर्घटना में मृत्यु हुई। (कैलाशनाथ सिंह)