गिल्बर्ट एटॉल्स (Attols) के १६ द्वीपों का समूह (स्थिति: ३० से ४० द. अ. तथा १७८० से १७७० पू. दे.)। मुख्य द्वीप मैकिन, कुटारी टारी, सराकी, आवाईगं, तरवा, कुरिप, अरनुका, नोनौटी आदि हैं। क्षेत्रफल लगभग १०० वर्ग मील हैं। इन द्वीपों की खोज सर्वप्रथम स्पेन के अन्वेषक मेंडाना (Mendane) ने सन् १५६७-६८ में की थी, परंतु प्रमाण के आभाव में खोज का श्रेय ब्रिटिश जलसेना को मिला जो सन् १७६४ में यहां पहुची। १९४२ ई. में यह द्वीप जपानी आक्रमण से प्रभावित हुआ था। वर्तमान काल में प्रशासन प्रशांत उच्चायुक्त द्वारा होता है। यहां की जलवायु गरम और तर है। औसत वार्षिक वर्षा ४०' से १००' होती है। ताप दिन में २७०-३२० सें. तक रहता है पर रात्रि में २१० सें तक हो जाता है। प्रमुख उप नारियल और खजूर है और प्रमुख निर्यात खोपरा और रासायनिक खाद। यहाँ के निवासी माइक्रोनेसियन नसल के हैं। (कैलाशनाथ सिंह)