गाल्हूपिगेन नार्वे के योतूनहेमेन (Jotunheimen) प्रदेश में स्थित पर्वतीय शिखर (स्थिति : ६१ ४५ उ. अ. तथा ८ ४० पू. दे.)। ये नार्वे की सर्वोच्च चोटी है। यदि इसपर जमी हुई बर्फ भी संमिलित कर ली जाय तो इसकी ऊँचाई ८,१४० फुट हो जाती है, इसकी वास्तविक ऊँचाई ८,०९७ फुट है।

(अजितनारायण मेहरोत्र)