गालैंड, हैनिवल हैमलिन (१८६०-१९४०) अमेरिकी कहानी लेखक और उपन्यासकार। आरंभ खेतिहर जीवन से किया था। फलत: अपने अंचल के जीवन का सशक्त सजीव चित्रण उन्होंने अपनी कहानियों और उपन्यासों में किया है। सामाजिक सुधार की आवश्यकताओं पर बल देनेवाले प्रचारात्मक उपन्यास भी उन्होंने लिखे। उपन्यास के रूप में उन्होंने ‘आसन ऑव द मिडिल आर्डर’ शीर्षक अपना जो आत्मवृत्त प्रस्तुत किया है वह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। (परमेश्वरीलाल गुप्त.)