गार्दी, फ्रांसिस्को वेदूता (१७१२-९३) वेनिस का चित्रकार। वह प्रसिद्ध कलाकार जिओवानी आंतीनिओं का भाई तथा तीपोलो का दामाद था। वह कलाकार कनालेत्तो का शिष्य था। गार्दी ने वेनिस नगर के सौंदर्य को ही अधिकतर अपने चित्रों में दर्शाया हैं। उसके चित्रों में झीने प्रकाश तथा खुले वातावरण का चित्रण विशेष रूप से दर्शनीय है। बाद में चित्रकला का यहीं सौंदर्य और विकसित होकर आभासवादी (इंप्रेशनिष्ट) चित्रकला के रूप में और अधिक निखरकर सामने आया।

(रामचंद्र शुक्ल्.)