गाडिनिया पोलैंड देश का एक बंदरगाह एवं नौसेना केंद्र जो डैनजिग (Danzing) की खाड़ी पर गेडांस्क (Gdansk) अर्थात डैनजिग नगर से १२ मील उत्तर स्थित है (५४ ३५ उ. अ. और १५ ३० पू. दे.)।

पोलैंड के बढ़ते हुए विदेशी व्यापार को सुचारु ढंग से चलाने के लिए गेडास्क के अलावा एक अन्य पोताश्रय की आवश्यकता प्रतीत हुई तब १९२४ ई. में मछुओं के छोटे से गाँव में गाडिनिया बदंरगाह का जन्म हुआ। दस वर्षों के अंदर ही इसकी गणना यूरोप महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ पोताश्रयों में की जाने लगी। बंदरगाह का कुल क्षेत्र फल २४९५ एकड़ है जिसमें ८२७ एकड़ भाग जलमग्न है। १९६५ में यहाँ की जनसंख्या १,६५,००० थी। (राधिकानारायण माथुर.)