गाजीपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक प्रधान नगर तथा जिला (स्थिति : २५ ३५ उ. अ. तथा ८३ ३६ पू. दे.)।
गंगा के ऊँचे कगार पर बसा यह नगर दो मील से अधिक लंबा तथा ........ मील चौड़ा है। गंगा पर कई पक्के घाट निर्मित है। यहां एक किला, चालीस खंभों पर खड़ा राजमहल तथा अनेक मस्जिदें और मंदिर हैं। यह नगर उत्तर प्रदेश के अफीम विभाग का केंद्र है और यहां अफीम का एक बड़ा कारखाना (४५ एकड़ में विस्तृत) है। यह नगर विभिन्न प्रकार के फूलों से बने तेल, इत्र तथा सुंगधित जल (केवड़ाजल, गुलाबजल)आदि के लिए मध्यकाल से प्रसिद्ध रहा है। रेलमार्ग खुलने के पहले गंगा नदी द्वारा व्यापार होता था और गाजीपुर उत्तर भारत के इने गिने व्यापारिक नगरों में था। (कााश्नीाथ सिंह)