गाउस, कार्ल फ्रेडरिक (१७७७-१८५५ ई.) जर्मन गणितज्ञ जिसे विद्युत के गणितयी सिद्धांत का संस्थापक कहा जाता है। विद्युत की चुंबकीय इकाई का गाउस नाम उसी के नाम पर रखा गया है। जर्मनी के ब्रुंसविक नाम स्थान में एक ईटां चुननेवाले मेमार के घर उसका जन्म हुआ था। जन्म से ही उसमें गणति के प्रश्नों को तत्काल हल कर देने की क्षमता थी। उसकी इस प्रतिभा का पता जब ब्रुंसविक के ड ्यूक को लगा तो उन्होंने उसे गटिंगन विश्वविद्यालय में अध्ययन करने की व्यवस्था कर दी। वहाँ विद्यार्थी जीवन में ही उसने अनेक गणितीय आविष्कार किए। जयामिति के माध्यम से उसने सिद्ध किया कि एक वृत्त सत्तरह समान आर्क में विभाजित हो सकता है। सिरेस नामक ग्रह के संबंध में उसने जो गणना की उसके कारण उसकी गणना खगोलशास्त्रियों में की जाती है। १८०७ ई० से मृत्यु पर्यंत वह गर्टिगन वेधशाला का निदेशक रहा। (परमेश्वरीलाल गुप्त