गांधीसागर बाँध चंबल नदी पर कोटा नगर से ११२ किलोमीटर दूर राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर बनाई गई जलविद्युत् परियोजना। यह एक चिनाईदार बाँध है जिसके निर्माण में ८ वर्ष (१९५३ से १९६० ई.) लगे और १८४ करोड़ रु पए व्यय हुए। यह १,६८४ फुट लंबा, १७६ फुट चौड़ा और २०९ फुट ऊँचा है। इस बांध के जल भराव की क्षमता ६.२८ एम. ए. फुट है। इसके अधिकतम पानी का निकास ११,९८,००० क्यूसेक्स है। इसकी निरंतर विद्युत क्षमता ४८ मेगावाट तथा स्थापित क्षमता १२५ मेगावाट है। इसमें पाँच क्रियाशील जेनरेटर हैं जिनमें चार जेनरेटर २३ मेगावाट और एक २७ मेगावाट क्षमता का है। यहाँ से बिजली राजस्थान और मध्य प्रदेश को नवंबर, १९६० से उपलब्ध हो रही है। (परमेश्वरीलाल गुप्त)