गांधारी गांधार देश के राजा सुबल की कन्या, धृतराष्ट्र की स्त्री तथा दुर्योधनादि एक सौ कौरवों की माता। इनके पति धृतराष्ट्र जन्मांध थे। जब गांधारी को इस बात का पता चला तब उन्होंने अपनी आँखों पर पट्टी बाँध ली और ये आजीवन पट्टी बाँधे रहीं। गांधारी की मृत्यु महाभारत युद्ध के बाद एक जंगल में आग लगने से हुई, जहाँ ये तपस्या कर रही थीं। (भोलानाथ तिवारी)