गांडो राज्य पश्चिमी अफ्रीका में नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत सोकोतो का एक भाग, जो नाइजीरिया के स्वतंत्र होने के पहले पश्चिमी अफ्रीका में ब्रिटिश संरक्षित नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नाइजर नदी के पश्चिम एक मुस्लिम रियासत (Fmirate) था। गांडों राज्य के विभिन्न भागों में २०-४० इंच वर्षा होती है लेकिन वर्षा ऋतु में ही अधिक वाष्पीकरण होने के कारण कृषि के लिए पर्याप्त जल का अभाव रहता है। अत: जलसंचय प्रधान समस्या है। इस क्षेत्र का अधिकांश सूडान तुल्य सवाना वनस्पति क्षेत्र में पड़ता है। यहां मकई (Guinea corn), ज्वार, बाजरे, जिन्हें स्थानीय लोग गेरो (Gero) कहते हैं, तथा धान पैदा होता है। निर्यात के लिये बलुई मिट्टी में मूंगफली तथा मटियार भूमि पर कपास उगाते हैं। यहां पशुपालन उद्योग बढ़ रहा है। चमड़ा भी यहाँ से निर्यात किया जाता है।
(काशीनाथ सिंह