गल्बा, सर्वियस सर्पीशियस (ई. ५०४-६९ ई.) रोमन सम्राट्। उच्च कुल में जन्म और धन के बल पर ३३ ई. में कौंसुलशिप प्राप्त कर गाल, अफ्रीका और स्पेन का प्रशासन किया। इस काल में उसे साहस, निष्पक्ष न्याय और शासन योग्यता के लिये बड़ी ख्याति मिली। फलत: जब विंडेस ने नीरो के विरूद्ध विद्रोह खड़ा किया तब उसने गल्बा को सम्राट् घोषित कर दिया। अत: वह जून, ८६ ई. में स्पेन से रोम आया। किंतु रोम में वह शासन के आयोग्य सिद्ध हुआ और शीघ्र ही उसकी लोकप्रियता खो गई। उसके कठोर व्यवहार को लोगों ने अत्याचार की संज्ञा दी। जब उसने पीसो को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया तो ओथो विद्रोह कर बैठा और जनवरी, ६९ में गल्बा की हत्या कर दी गई। इस प्रकार वह कु ल ६-७ मास सम्राट् के पद पर रहा। (परमेश्वरीलाल गुप्त)