गब्रीएल बाइबिल में उल्लिखित देवदूतों में से एक। इब्रानी भाषा में इस नाम का अर्थ है-ईश्वर का सामर्थ्य। बाइबिल के पूर्वार्ध में वे दानियाल नामक नबी के लिये मसीह के राज्य संबंधी भविष्यद्वारिणों की व्याख्या करते हें। उत्तरार्ध में वे मसीह के अग्रदूत योहन बपतिसमा का तथा बाद में ईसाहमसीह का आगामी जन्म घोषित करते हैं। इस्लाम में माना जाता है कि हजरत मुहम्मद ने गब्रीएल से अपना धर्म ग्रहण किया था। ईसाई गब्रीएल की उपासना रक्षक के रूप में करते हैं।

(आस्कर वेरक्रूसे)