गडक कर्णाटक प्रदेश के धारवाड़ जिले का एक प्राचीन नगर (स्थिति : १५० २५’ उ. अ. तथा ७५० ३८’ पू. दे.)। यह दसवीं शती ई. से चौदहवीं शती के आरंभ तक चालुक्य, कलचुरी और होयशल नरेशों के आधिपत्य में था। १४वीं शती से १६वीं के मध्य तक यह विजयनगर साम्राज्य का अंग था। तदनंतर मुगलों ने उसपर अधिकार किया। १८१८ ई. में यह अँगरेजों के हाथ लगा। यहाँ अनेक प्राचीन मंदिरों के ध्वंसावशेष हैं जो यहाँ के कलावैभव के प्रतीक हैं। यह कपास और सूती कपड़ों का एक बहुत अच्छा व्यावसायिक केंद्र है। (परमेश्वरीलाल गुप्त)