गक्खर झेलम और चेनाब नदी के बीच का भूभाग मध्यकाल में गक्खर कहलाता था। तबकात-अकबरी में सिंधु नदी के किनारे के नीलाब प्रांत को गक्खर बताया गया है। शिवालिक पर्वत के निकट कश्मीर की सीमा तक किसी समय इस प्रदेश का विस्तार था। मध्य कालीन इतिहास में इस प्रदेश का विशेष महत्व था। उसकी चर्चा तत्कालीन ग्रंथों में बहुत हुई है। (प. ला. गु.)