खोड़माल उड़ीसा के अंगुल तहसील का एक परगना (स्थिति : २०० १३’ से २०० ४१’ उ. अ. तथा ८३० ५०’ से ८४० ३६’ पू. दे. मध्य)। इसका क्षेत्रफल ८०० वर्ग मील है। संपूर्ण प्रदेश १,७०० फुट ऊँचे पठार पर स्थित है। इसका अधिकतर भाग जंगल से ढका हुआ है। यहाँ द्रविड़ वंश के खोंड जाति के मनुष्य निवास करते हैं। पहले यहाँ नरबलि प्रथा प्रचलित थी परंतु अब वह समाप्त कर दी गई है। (रामलोचन सिंह)