खेशलू (१) गुजरात राज्य के खेड़ा जिले का एक परगना। इसका संपूर्ण क्षेत्रफल ३४६ वर्ग मील है। यहाँ की भूमि समतल है; अधिकांश भूभाग वनों से ढका हुआ है। खारी नदी इसके भीतर पूर्व से पश्चिम को बहती है।

(२) खेड़ा जिले का एक नगर (स्थिति : २३ ५४ उ. अ. तथा ६२ ३९ पू. दे.)। यह वल्लभाचार्य द्वारा प्रतिष्ठापित गोसाई जी के मंदिर के लिए प्रख्यात है।

(रामलोचन सिंह)