खेड़ा गुजरात प्रदेश का एक जिला (स्थिति : २२ १४ से २३ उ. अ. तथा ७२ ३० सं ७३ २३ पू. दे.)। इसका संपूर्ण क्षेत्रफल ७,१९४ किलोमीटर है। उत्तर में धान होता है। मध्यवर्ती भाग ज्यादा उपजाऊ है। माही इस जिले की प्रधान नदी है। खेड़ा नगर जिले का प्रधान केंद्र है। इस जिले की जनसंख्या २४,५१,३८७ (१९७१) है। (रामलोचन सिंह)