खेड़ (१) महाराष्ट्र के अंतर्गत रत्नागिरी जिले का परगना (स्थिति: १७० ३३’ से १७० ५५’ उ. अ. तथा ७३० २०’ से ७३० ४२’ पू. द. के मध्य)। इसका क्षेत्रफल ३९२ वर्ग मील है। इस प्रदेश की भूमि पर्वतीय तथा कटी फटी है। बीच बीच में अनुपजाऊ भूमि आंशिक रूप में पाई जाती है। उत्तर एवं पश्चिम में भूमि में कटाव अधिक है। यहाँ धान तथा अनेक प्रकार की मटर पैदा की जाती है। जुगबुदी नदी इस प्रदेश से होकर बहती है। खेड़ इसका प्रधान नगर है। नगर के चारों तरु पर्वतमालाएँ हैं।
२. पूना जिले में भीमा नदी के बाएँ किनारे पर स्थित एक नगर (स्थिति १८० ५१’ उ. अ. तथा ७३० ५५’ पू. दे.)। यहाँ अनेक प्राचीन भगनावशेष हैं। श्री सिद्धेश्वरनाथ जी का मंदिर तथा दिलावर खाँ की मसजिद दर्शनीय है।
३.पूना जिले का एक परगना (स्थिति : १८० ३७’ से १९० १३’ उ. अ. तथा ७३० ३१’ से ७४० १९’ पू. दे. के मध्य)। इसका क्षेत्रफल ८७६ वर्ग मील है। यहाँ की भूमि लाल एवं भूरे रंग की है। जलवायु साधारणतया अच्छी है। इसके उत्तर तथा दक्षिण में पहाड़ हैं तथा यहाँ जंगलों की अधिकता है। वर्षा २६' होती है।
(रामलोचन सिंह)