खुरइर् १. मध्य प्रदेश के सागर जिले की उत्तर-पश्चिमी तहसील (स्थिति : २३ ५१ से २४ ७३ उ. अ. तथा ७८ से ७८ ४३ पू. दे. के बीच)। यह ९४० वर्ग मील में फैला हुआ है। इसमें १२४ वर्ग मील सुरक्षित वन हैं। शेष भूमि के ४५ प्रतिशत भाग पर खेती की जाती है। इस तहसील की भूमि ऊँची नीची है। उत्तर में पहाड़ हैं तथा बेतवा और बीना नदियों के किनारे जंगल हैं।

२. खुरई तहसील का प्रधान केंद्र (स्थिति : २४ उ. अ. तथा ७८ २० पू. दे.)। यह सागर शहर से ३३ मील दूर बीना रेलवे स्टेशन पर पड़ता है। पुराने किले का उपयोग तहसील के भवन के रूप में होता है। यहाँ पर अनेक जैन मंदिर हैं। यहाँ सप्ताह में एक बार पशुओं का मेला भी लगता हैं। यहाँ का प्रबंध नगरपालिका द्वारा होता है। (रामलोचन सिंह)