खारकोव यूक्रेन (रूस) का यह प्रमुख औद्योगिक केंद्र है (स्थिति: ५० उ. अ. तथा ३६ १३ पू. दे.)। यह मास्को से ४३० मील दक्षिणपश्चिम लोपान तथा खारकोव नामक दो छोटी नदियों के संगम पर स्थित है। यह रेल एवं वायुमार्गों का केंद्र है। १६५४ ई. में इस नगर की स्थापना एक स्वतंत्र किले के रूप में हुई थी। १९३४ ई. तक यह नगर यूक्रेन की राजधानी रहा। आधुनिक खारकोव रूस में मशीन निर्माण उद्योग का चौथा बड़ा केंद्र है। यहाँ ट्रैक्टर, वायुयान, टर्बाइन, विद्युदुत्पादक यंत्र, रेल इंजन, मशीन यंत्र, उत्थापक (एलीवेटर), रसायनक, साइकिल तथा सैनिक टैंक बनाए जाते है। लुगदी और कागज उद्योग के अतिरिक्त ऊनी कपड़े, शीशे, जूते तथा भोजननिर्माण के कारखाने हैं। डोनेट्ज एवं क्रिबाइरोग क्षेत्र से यहाँ कोयले एवं इस्पात की पूर्ति होती है। यह नगर डोनेट्ज कोल ट्रस्ट तथा सदर्न मशीनरी ऐंड मेटालर्जिकल ट्रस्ट का प्रधान केंद्र है।

यहाँ विश्वविद्यालय, पालिटेकनिक इंस्टिट्यूट, प्राविधिक संस्थान, वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान तथा प्रशिक्षण, कृषि कानून और चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय है। इसकी जनसंख्या १९६७ में १०, ९२,००० (राजेंद्रप्रसाद सिंह)