खामगाँव (१) महाराष्ट्र के बुल्दाना जिले का एक परगना (स्थिति: २० २६ से २० ५५ उ. अ. ७६ ४८ पू. दे. के बीच)। यह ४३३ वर्गमील में फैली है। इसके पूरब में मुन तथा उत्तर में पूना नदियाँ बहती हैं।

(२) यह परगने का मुख्य नगर है (स्थिति: २० ४३ उ. पू. तथा ७६ ३८ पू. दे.)। यह रूई का प्रधान केंद्र रहा है। अमरावती के विकसित होने से यह कुछ प्रभावित हुआ है। पहले यहाँ कुछ व्यापारियों ने कपास एवं घी का उद्योग आरंभ किया था परंतु अब यहाँ अनेक मिलें खुल गई हैं। यहाँ गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। ( रामलोचन सिंह)