खानपुर १. पाकिस्तान में बहावलपुर जिले की एक तहसील (स्थिति: २७ ४३से २९ उ. अ. तथा ७० २७ एवं ७० ५३ पू. दे.)। यह मध्य सिंधु नदी के किनारे फैला हुआ है। इसका संपूर्ण क्षेत्रफल २,४१५ वर्गमील है। इसके दक्षिण की भूमि बलुई है। उत्तर में तथा सिंध के तट पर उर्वर भूमि पाई जाती है। यह खजूर के लिए अधिक प्रसिद्ध है।

२. पाकिस्तान स्थित खानपुर तहसील का प्रधान नगर (स्थिति: २८ २९ उ. अ. तथा ७० २९ पू. दे.)। यह दक्षिणी बहावलपुर में पड़ता है। इसके संस्थापक नवाब बहावल खाँ द्वितीय थे। अब यह नगर एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है।

३. पंजाब के गुजरानवाला नगर को भी खानपुर कहते है।

४. महाराष्ट्र प्रांत में मैसूर की सीमा के निकट दक्षिण सतारा का एक परगना (स्थिति: १५ २२ से १५ ४७ उ. अ. तथा ७४ से ७४ ४४ पू.दे.)। इसका क्षेत्रफल ६३३ वर्गमील है। इसके दक्षिणी एवं दक्षिणपश्चिमी भाग में पर्वत तथा जंगल हैं। केवल मध्यवर्ती भाग में ही खेती की जाती है। गर्मी में जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है परंतु जाड़े में स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त है। औसत वर्षा ७१ इंच होती है। (रामलोचन सिंह)