खागा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की पूर्वी तहसील (स्थिति : २५ २६ से २६ उ. अ. तथा ८१ से ८१२० पू. दे.)। इसका क्षेत्रफल ४८१ वर्गमील है। तहसील के उत्तर एवं दक्षिण में गंगा और यमुना नदियाँ बहती हैं। मध्यवर्ती भाग में ससुरखदेड़ी नदी बहती है। गंगा के समीप की भूमि बलुई है तथा यमुना की तरफ कटाव अधिक होने के कारण अनुपजाऊ है। इस क्षेत्र में आधी सिंचाई कुंओं से होती है। (रामलोचन सिंह)