खांडव प्राचीन भारत का एक प्रख्यात वनखंड जो कुरुक्षेत्र में यमुना के किनारे था। कृष्ण और अर्जुन ने इसे जलाकर निवास योग्य भूमि तैयार की थी और पांडवों ने वहाँ इंद्रप्रस्थ नगर की स्थापना की और उसे अपनी राजधानी बनाया। यहीं से वे दिग्जिय के लिए चतुर्दिक गए थे और युधिष्ठिर ने यहीं राजसूय यज्ञ भी किया था।
(परमेश्वरीलाल गुप्त.)