खलीलाबाद य्ाह उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले की दक्षिणपूर्वी तहसील है (स्थिति : २६० २५’ से २७० ५’ उ. अ. तथा ८२० ५०’ से ८३० १२’ पू. दे.)। इसका विस्तार ५६४ वर्गमील है। यहाँ की भूमि उपजाऊ है। कुआनो, आमी तथा अन्य कई छोटी नदियाँ इसमें बहती हैं। मेंहदावल और खलीलाबाद इस तहसील के व्यापारिक केंद्र हैं। (रामलोचन सिंह)