खटाँव महाराष्ट्र के सतारा जिले का एक परगना (स्थिति: १७ १८-१७ ४८ उ. अ. तथा ७४ १४-७४ ५१ पू. दे.)। इसका क्षेत्रफल ५०१ वर्गमील है। इसके अंतर्गत ५१ ग्राम हैं तथा एक भी नगर नहीं है। यहाँ की जनसंख्या २४१ मनुष्य प्रति वर्गमील है। परला नदी इसके उत्तरी भाग से निकलती है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा २० है। (रामलोचन सिंह)