खंडपाड़ा उड़ीसा प्रांत का एक नगर जो पहले देशी राज्य था। (स्थिति : २०० ११’ से २०० १५’ उ. अ. तथा ८५० २२’ पू. दे.)। इसका क्षेत्रफल २४४ वर्गमील है। भूमि उपजाऊ तथा खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में पैदा होता है। कुँवरिया तथा होकर दो प्रधान नदियां यहीं से निकलकर महानदी में मिलती हैं। इस भूभाग में आम के वृक्ष अधिकता से पाए जाते हैं। (रामलोचन सिंह)