क्वेमॉए द्वीप चीन के फ्यूकिन प्रांत के दक्षिणपूर्व फारमोसा जलडमरूमध्य में स्थित द्वीप (स्थिति : २४ ४० उ. अ. तथा ११८ १६ पू. दे.)। एमॉए से यह १५ मील पूर्व है। यहाँ पर चावल और गेहूँ की खेती होती है। यहाँ चीनी मिट्टी का खनन होता है, जिससे सुदंर सामान बनाए जाते हैं। १९४३ ई. में चीनी साम्यवादी क्रांति के समय यह द्वीप राष्ट्रवादियों का आश्रय बन गया था। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या लगभग ५० हजार है। (कष्णमोहन गुप्त)