क्वार्ल्ज, फैंसिस (१५९२ -१६४४) अंगरेज कवि। ८ मई, १५९२ ई. के रॉमफोर्ड (एसेक्स) में जन्म। कैंब्रिज से ग्रेज्युएट होकर लंदन में कानून का अध्ययन किया। पश्चात् जर्मनी चला गया। वहाँ सात वर्ष रहने के पश्चात् १६२० में लंदन वापस आया और अपनी आरंभकालिक रचनाओं को प्रकाशित कराया। जिनमें अधिकांश वीरकाव्य में प्रयुक्त होनेवाले छंदो में बाइबिकल का रूपांतर था। इनमें ‘आर्गलुस ऐंड पार्थेमिया’ (१६२९) और ‘डिवाइन फैंसीज’ (१६३२) मुख्य हैं। इनसे उसे इतनी ख्याति प्राप्त हुई कि आर्माध के आर्कविशप जेम्स उश्शर से उसे अपना निजी सचिव बना लिया। १६३५ में उसकी रचना ‘इंब्लेम्स’ प्रकाशित हुई जिसने तत्काल अद्भुत लोकप्रियता प्राप्त की। १६३९ में वह लंदन नगर का वृत्तलेखक नियुक्त हुआ और मृत्यु पर्यंत उस पद पर रहा।
‘इंब्लेम्स’ के अतिरिक्त गद्य और पद्य में उसकी बहुत सी रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। ८ सितंबर, १६४४ को उसकी मृत्यु हुई। (परमेश्वरीलाल गुप्त)